लघु फिल्म ‘गूलर का फूल’ एआरएफएफ बार्सीलोना फिल्म महोत्सव में नामित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 23 Feb 2023 07:55 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. पत्रकार से फिल्म निर्माता बने धीरज भटनागर के निर्देशन में बनी लघु फिल्म ‘‘गूलर का फूल’’ को ‘अराउंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल’ (एआरएफएफ) के बार्सीलोना संस्करण में एक पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है. भटनागर के मित्र सुधीर मिश्रा द्वारा लिखी इस लघु फिल्म को महोत्सव की लघु फिल्म श्रेणी में नामांकित किया गया है. एआरएफएफ का आयोजन बार्सीलोना, पेरिस, एम्स्टर्डम और र्बिलन में किया जाता है.

‘‘गूलर का फूल’’ चिंटू नाम के एक युवक की कहानी है जो यह मानता है कि अगर उसे ‘गूलर का फूल’ मिल जाता है तो इस दुनिया को अलविदा कह चुकी उसकी मां उसके पास लौट आएगी. इस लघु फिल्म में सप्तक भटनागर, संदीप यादव, डॉ. रवि भट्ट और मृदुला भारद्वाज ने अभिनय किया है और इसे समीर अग्रवाल ने प्रोड्यूस किया है. एआरएफएफ के बार्सीलोना संस्करण का आयोजन 16 से 19 मार्च को किया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu