रियो ओपन: अल्कारेज ने फोगनिनी को हराया रियो डी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 24 Feb 2023 01:02 PM
ऑडियो सुनें

जिनेरियो: गत चैम्पियन कार्लोस अल्काराज रियो ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अनुभवी फैबियो फोगनिनी के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं दिखा सके लेकिन क्वार्टरफाइनल में पहुंचने में सफल रहे। शीर्ष वरीय अल्काराज ने गुरूवार को इटली के 35 साल के खिलाड़ी की चुनौती से उबरते हुए दो घंटे 47 मिनट तक चले मुकाबले में 6-7, 6-2, 6-4 से जीत दर्ज की।

अमेरिकी ओपन चैम्पियन का सामना अब र्सिबयाई खिलाड़ियों लास्लो जेरे और दुसान लाजोविच के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। स्पेन के 19 वर्षीय अल्काराज चोट के कारण चार महीनों तक बाहर रहने के बाद वापसी में यहां अपना दूसरा टूर्नामेंट खेल रहे हैं। उन्होंने पिछले रविवार को अर्जेंटीना ओपन खिताब जीता था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav