स्वियातेक को हराकर क्रेजीकोवा बनी दुबई ओपन चैम्पियन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 26 Feb 2023 02:19 PM
ऑडियो सुनें

दुबई. बारबोरा क्रेजीकोवा ने दुबई ओपन टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में उलटफेर करते हुए शीर्ष वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक को 6-4, 6-2 हराकर खिताब अपने नाम किया. क्रेजीकोवा ने अपने खिताबी अभियान के दौरान रैंकिंग के तीनों शीर्ष खिलाड़ियों को शिकस्त दी. उन्होंने क्वार्टर फाइनल में तीसरे रैंकिंग की खिलाड़ी जेसिका पेगुला, सेमीफाइनल में दूसरे स्थान पर काबिज आर्यना सबलेंका और फाइनल में पोलैंड की स्वियातेक को मात दी. क्रेजीकोवा ने दूसरे दौर में रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज डारिया कसात्किना को भी मात दी थी.

क्रेजीकोवा ओपन युग में एक ही टूर्नामेंट में दुनिया की शीर्ष तीन खिलाड़ियों हराने वाली पांचवीं महिला हैं. फ्रेंच ओपन की इस पूर्व चैम्पियन ने खिताब जीतने के बाद कहा, ‘‘यह एक बड़ी उपलब्धि है और मुझे लगता है कि इससे मुझे काफी आत्मविश्वास मिलेगा कि मैं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को टक्कर दे सकती हूं.’’ उन्होंने अपना पिछला खिताब भी बीते साल अक्टूबर में ओस्ट्रावा ओपन में स्वियातेका को ही हराकर जीता था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu