‘स्पेसएक्स’ के रॉकेट का प्रक्षेपण अंतिम समय में तकनीकी समस्या के कारण रोका गया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 27 Feb 2023 03:24 PM
ऑडियो सुनें

अमेरिका: नासा के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर जाने वाले ‘स्पेसएक्स’ के रॉकेट का प्रक्षेपण अंतिम समय में तकनीकी समस्या के कारण रोक द गया। कैनेडी स्पेस सेंटर से रॉकेट के उड़ान भरने में मात्र दो मिनट शेष रह गए थे।

‘स्पेसएक्स’ ने तुरंत इस बात की जानकारी नहीं दी कि अब इसका दोबारा कब प्रक्षेपण किया जाएगा। अगला प्रयास मंगलवार की शुरुआत में हो सकता है। हालांकि, खराब मौसम का पूर्वानुमान है।

‘स्पेसएक्स’ के फाल्कन रॉकेट में नासा के दो अंतरिक्ष यात्री, एक रूसी अंतरिक्ष यात्री और एक संयुक्त अरब अमीरात से एक अंतरिक्ष यात्री को भेजा जाना है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav