छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू….

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 28 Feb 2023 02:35 PM
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र एक मार्च यानी बुधवार से शुरू होने जा रहा है। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र का आगाज होगा। इस दौरान 14 बैठकें होंगी। जानकारी के अनुसार छह मार्च को राज्य सरकार बजट प्रस्तुत कर सकती है।

विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, बजट सत्र एक मार्च से 24 मार्च तक चलेगा। वित्तीय वर्ष के कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य होंगे। विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि सत्र के पहले दिन राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन का अभिभाषण होगा। होली के कारण सात मार्च से 12 मार्च तक विधानसभा की कार्यवाही नहीं चलेगी।

राज्यपाल के अभिभाषण और कृतज्ञता प्रस्ताव पर चर्चा होगी। वित्त्त विभाग के अधिकारियों की मानेें तो छह मार्च को मुख्यमंत्री और वित्त्त विभाग के भारसाधक मंत्री भूपेश बघेल वित्त्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेेंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav