फरहान अख्तर ने रद्द किया ऑस्ट्रेलिया में अपना कार्यक्रम

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 28 Feb 2023 02:35 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और गायक फरहान अख्तर ने मंगलवार को घोषणा की है कि उनका बैंड ‘‘फरहान लाइव’’ आॅस्ट्रेलिया में अपना कार्यक्रम ‘‘अप्रत्याशित परिस्थितियों’’ के कारण पेश नहीं कर पाएगा। फरहान तथा उनके बैंड को अगले सप्ताह के अंत में सिडनी तथा मेलबर्न में कार्यक्रम पेश करना था।

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में फरहान ने लिखा, ‘‘हमारे बैंड फरहान लाइव को अपना आॅस्ट्रेलिया दौरा अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण रद्द करना पड़ा है। हम आने वाले सप्ताहांत में सिडनी और मेलबर्न की यात्रा नहीं कर पाएंगे।”

अभिनेता ने आगे लिखा, “मैं निकट भविष्य में आप के खूबसूरत देश में आने और आपके लिए कार्यक्रम पेश करने की उम्मीद करता हूं।” फरहान का आखिरी शो रविवार को पुणे में हुआ था। जहां, उन्होंने अपने कुछ हिट और लोकप्रिय गानों पर प्रस्तुति दी थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav