अभिनय आपको धैर्य सिखाता है: मसाबा गुप्ता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 28 Feb 2023 04:40 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई. फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने कहा कि अभिनय ने उन्हें धैर्य सिखाया जिससे उन्हें अपने पेशेवर जीवन में काफी मदद मिली.
उन्होंने कहा कि एक कलाकार या महिला उद्यमी के तौर पर वह यथार्थवादी नजरिया रखती हैं और उत्तेजक होकर फैसले नहीं करतीं.
डिजाइनर ने 2020 में ‘मसाबा मसाबा’ के साथ अभिनय की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद वह ‘अमेजन प्राइम वीडियो’ की एक वेब सीरीज में भी नजर आईं.

मसाबा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ अभिनय और व्यवसाय को लेकर मेरा नजरिया व्यावहारिक है. मैं उस (अभिनय) उद्योग में मिलने वाले मौकों को लेकर भ्रमित या अवास्तविक नहीं हूं और न ही मैं व्यवसाय से जुड़े फैसले उत्तेजक होकर करती हूं.’’ उन्होंने कहा कि अभिनय आपको धैर्य सिखाता है, जो दोनों ही क्षेत्र में काम आता है. डिजाइनर ने अपने ब्यूटी ब्रांड ‘लवचाइल्ड’ के नए उत्पादों के लॉन्च के मौके पर यह बात कहीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu