अर्वाड समारोह में जूनियर एनटीआर की अनुपस्थिति पर एचसीए ने जारी किया बयान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 28 Feb 2023 04:42 PM
ऑडियो सुनें

लॉस एंजिलिस. फिल्मकार एस.एस. राजामौली की फिल्म “आरआरआर” को हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन (एचसीए) फिल्म पुरस्कार 2023 में चार पुरस्कारों से नवाजा गया, लेकिन अवार्ड समारोह में फिल्म के सितारे जूनियर एनटीआर की अनुपस्थिति ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.

एचसीए द्वारा आयोजित इस समारोह में निर्देशक एसएस राजामौली, अभिनेता राम चरण और संगीतकार एमएम कीरावानी ने “आरआरआर” टीम का प्रतिनिधित्व किया. एक ट्वीट में एचसीए ने कहा कि जूनियर एनटीआर को आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह समारोह में शामिल नहीं हो सके क्योंकि वह भारत में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे.

हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन ने मंगलवार को एक ट्वीट में लिखा, “प्रिय आरआरआर प्रशंसकों और समर्थकों, हमने एनटी रामा राव जूनियर को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन वह भारत में एक नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. वह जल्द ही हमसे अपने पुरस्कार प्राप्त करेंगे. आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद.”

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते, लॉस एंजिलिस के बेवर्ली विलशायर में पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया था. समारोह में फिल्म को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म, सर्वश्रेष्ठ एक्शन फिल्म, सर्वश्रेष्ठ स्टंट के अलावा ऑस्कर के लिए नामित होने वाले गाने ‘‘नाटू नाटू’’ के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार भी मिला.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu