छत्तीसगढ़ विधानसभा: बजट सत्र के पहले दिन की कार्रवाही स्थगित…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 01 Mar 2023 12:24 PM
छत्तीसगढ़ विधानसभा: बजट सत्र के पहले दिन की कार्रवाही स्थगित…
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन की कार्रवाही स्थगित हो गयी है। आज सदन में कार्यमंत्रणा समिति के प्रस्ताव को अनुमोदन किया गया। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के तीसरे अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। कल 2 मार्च को अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। आज सदन में बजट सत्र के दौरान चर्चा का वक्त भी तय किया गया। जिसके तहत मंत्रियों को कई मंत्रियों को 2 घंटे और कुछ मंत्रियों को 1 घंटे चर्चा का वक्त दिया गया। 13 से 23 मार्च तक विधानसभा की कार्यवाही बिना भोजन अवकाश के शाम 7 बजे तक चलेगी।

इससे पहले 20 मिनट के अपने अभिभाषण में राज्यपाल ने कहा कि सरकारी नौकरी में हमारी सरकार ने SC,ST को लाभ दिया है। स्वच्छता में छत्तीसगढ़ को देश का दूसरा अवार्ड मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना और मोर ज़मीन मोर मकान योजना के तहत प्रदेश तमाम लोगो को रहने को छत दी गई है। ऑनलाइन सट्टा और गैम्बलिंग के ख़िलाफ़ क़ानून बनाया गया। राम वन गमन पथ का निर्माण किया गया। मेरी सरकार ने देश के में नई आशा की किरण दी है। राज्यपाल ने सदन से गरिमा के अनुरूप व्यवहार करने का अनुरोध भी किया।

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान टोकाटोकी

बजट सत्र की शुरुआत आज राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हुई। इस दौरान विपक्ष ने जमकर टोका टोकी। राज्यपाल विस्वा हरिचंदन ने जैसे ही अपने संबोधन की शुरुआत की, विपक्ष ने ये कहकर सवाल उठा दिया कि राज्यपाल के अधिकारों के खिलाफ सरकार कोर्ट में गयी है, ऐसे में राज्यपाल को मान्यता दे रही है या नहीं। बृजमोहन अग्रवाल ने इस मद्दे को उठाया, जिसके बाद विधायक शिवरतन शर्मा भी अपनी सीट से उठकर खड़े हो गये और बार-बार राज्य सरकार से इसे स्पष्ट करने की बात कहने लगे। विपक्ष बार-बार कहता रहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिये कि वो राज्यपाल के अधिकारों के बारे में क्या कह रही है। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान बार-बार विपक्ष अपनी सीटों से उठकर टोका टोकी करने लगा। राज्यपाल के इंग्लिश में दिये जा रहे संबोधन के बीच विपक्ष बार-बार ये भी कहता दिखा कि उन्हें ये बातें समझ नहीं आ रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav