गायक काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ऑस्कर समारोह में अपने गीत ‘‘नाटु नाटु’ पर देंगे प्रस्तुति

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 01 Mar 2023 07:25 PM
गायक काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ऑस्कर समारोह में अपने गीत ‘‘नाटु नाटु’ पर देंगे प्रस्तुति
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटु नाटु’ के गायक काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ऑस्कर समारोह में इस गीत पर प्रस्तुति देंगे. गीत ‘नाटु नाटु’ अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में नामित है. ‘द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ (एएमपीएएस) ने मंगलवार देर रात अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम खाते पर यह जानकारी दी.

अकादमी ने लिखा, ‘‘ काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज 95वें आॅस्कर समारोह में ‘नाटु नाटु’ पर प्रस्तुति देंगे. एबीसी पर रविवार 12 मार्च को ऑस्कर का सीधा प्रसारण देखें.’’ ऑस्कर में प्रस्तुति देने का मौका मिलने पर सिप्लीगुंज ने कहा, ‘‘ यह जिंदगी भर याद रहने वाला पल होगा.’’ इस श्रेणी में गीत ‘नाटु नाटु’ का मुकाबला फिल्म ‘टेल इट लाइक अ वुमन’ के गीत ‘अपलॉज’, ‘टॉप गन: मावेरिक’ के गीत ‘होल्ड माई हैंड’, ‘ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर’ के ‘लिफ्ट मी अप’ और ‘एवरींिथग एवरीवेयर ऑल एट वन्स’ के ‘दिस इजÞ ए लाइफ’ गीत के साथ है.

तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसे आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दी है. ‘नाटु नाटु’ का मतलब होता है ‘नाचना’. गीत अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके जोरदार नृत्य को भी काफी सराहना मिली है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu