दिल का दौरा पड़ने के बाद मेरी एंजियोप्लास्टी हुई: सुष्मिता सेन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 02 Mar 2023 07:02 PM
दिल का दौरा पड़ने के बाद मेरी एंजियोप्लास्टी हुई: सुष्मिता सेन
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था और उनकी एंजियोप्लास्टी हुई.
अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर प्रशंसकों और शुभचिंतकों के साथ स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि हृदय रोग विशेषज्ञ ने सर्जरी के दौरान उनके दिल में एक स्टेंट डाला. सेन (47) ने लिखा, ‘‘अपना दिल खुश और हिम्मत बनाए रखो, यह आपका तब साथ देगा जब आपको इसकी सबसे अधिक जरूरत होगी, शोना (समझदारी वाली ये बातें मेरे पिता ने कही थीं)’’

सेन ने कहा, ‘‘मुझे कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था…एंजियोप्लास्टी हुई… स्टेंट पड़ा है…और सबसे महत्वपूर्ण बात, मेरे हृदय रोग विशेषज्ञ ने फिर से पुष्टि की है ‘मेरा दिल बड़ा है’.’’ पूर्व मिस यूनिवर्स ने कहा कि ‘‘कई लोगों को धन्यवाद जिन्होंने समय पर सहायता की और ठोस कदम उठाया.’’ सेन ने कहा कि वह इस बारे में एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में बताएंगी.

उन्होंने कहा, ‘‘यह पोस्ट बस आपसे (मेरे शुभचिंतकों) खुशखबरी बांटने के लिए है…अब सब ठीक है, कुछ और जिंदगी जीने के लिए मैं तैयार हूं.’’ तब्बू, सोफी चौधरी समेत कई अभिनेत्रियों ने सेन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं. सेन ने हाल में डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज ‘आर्या’ के तीसरे संस्करण के लिए शूटिंग की थी. सेन 2014 में एडिसन रोग से पीड़ित हो गई थीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu