अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 02 Mar 2023 08:31 PM
अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा
ऑडियो सुनें

लखनऊ. बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान और तुलसियानी समूह के मुख्य प्रबंध निदेशक समेत दो अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है. गौरी इस कम्पनी की ब्रांड एम्बेसडर हैं. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में गत 25 फरवरी को गौरी के साथ-साथ निर्माण कम्पनी तुलसियानी कंस्ट्रक्शंस एण्ड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक अनिल कुमार तुलसियानी और निदेशक महेश तुलसियानी के खिलाफ मुम्बई के एक कारोबारी किरीट जसवंत की तहरीर पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है.

अपर पुलिस आयुक्त स्वाती चौधरी ने बताया कि सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है, जिसमें गौरी खान भी अभियुक्त हैं. मामले की जांच की जा रही है. जसवंत का आरोप है कि बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एम्बेसडर हैं. गौरी द्वारा विज्ञापन किये जाने की वजह से उसने उन पर विश्वास करके वर्ष 2015 में लखनऊ में एक फ्लैट बुक कराया था.

इसके लिये उसने कम्पनी को 85 लाख 46 हजार रुपये चुकाये थे. इसके बावजूद कम्पनी ने उसने फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया. धन वापस मांगने पर कम्पनी के मुख्य प्रबंध निदेशक अनिल तुलसियानी और निदेशक महेश तुलसियानी तरह-तरह के बहाने करने लगे.
जसवंत का कहना है कि वर्ष 2017 में कम्पनी ने अलग-अलग तारीखों पर कुल 22 लाख 70 हजार रुपये हर्जाने के तौर पर चुकाये और कहा कि अगर छह महीने के अंदर कब्जा नहीं दिया गया तो कम्पनी ब्याज सहित पूरा धन लौटायेगी. मगर न तो कब्जा मिला और न ही रकम दी गयी. बाद में उसे पता चला कि जिस फ्लैट के लिये बिक्री अनुबंध हुआ था, वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ किया गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu