धोनी ने कहा कि वह मेरी कमेंट्री का लुत् उठाते हैं: दिनेश कार्तिक

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 03 Mar 2023 12:12 PM
धोनी ने कहा कि वह मेरी कमेंट्री का लुत् उठाते हैं: दिनेश कार्तिक
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर  के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने दिनेश कार्तिक ने कहा कि  विश्व कप विजेता पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र ंिसह धोनी उनकी कमेंट्री का ‘काफी लुत्फ उठाते’ है। भारत-आॅस्ट्रेलिया टेस्ट श्रृंखला में फिलहाल कामेंट्री कर रहे 37 वर्षीय कार्तिक आगामी आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में मैदान पर आरसीबी का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखेंगे।

कार्तिक ने ‘आरसीबी पॉडकास्टर’ पर कहा कि धोनी से मिले तारीफ के एक-एक शब्दों ने उनके लिए कमेंट्री  को और खास बना दिया।
कार्तिक ने कहा, ‘‘मुझे कमेंट्री के जो थोड़े बहुत मौके मिले है मैंने उसका आनंद लिया। मुझे लगता है कि मुझे खेल के बारे में बोलने, विश्लेषण करने में बहुत मजा आ रहा है। मैं इस तरह से वर्णन करना चाहता हूं कि इस खेल को देखने वाले हर व्यक्ति के लिए कुछ सार्थक हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप जानते हैं, मैंने हमेशा अपने तरीके से एक स्थिति से बाहर निकलने की कोशिश की और इसे उस तरह से स्पष्ट करने की कोशिश की, जिस तरह से मैंने सोचा था।’’ भारत के लिए खेल के तीनों प्रारूपों में खेल चुके कार्तिक ने कहा, ‘‘ मुझे सबसे बड़ी प्रशंसा उस व्यक्ति से मिली जिसकी मुझे सबसे कम उम्मीद थी। मैं  धोनी की बात कर रहा हूं। उन्होंने मुझे कहा, ‘मैंने वास्तव में कमेंट्री का आनंद लिया। बहुत बहुत अच्छा। आप शानदार कर रहे है’।’’

आरसीबी के लिए पिछले सत्र में 183 के शानदार स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ इस पर मुझे सुखद आश्चर्य हुआ। मैंने उन्हें शुक्रिया कहा। आप जानते है कि यह मेरे लिए बड़ी बात है। वह खेल पर करीब से नजर रखते है। इसलिए उनसे ऐसी बातें सुनना वास्तव में अच्छा था। और मुझे खुशी है कि उन्होंने मेरी कमेंट्री का आनंद लिया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav