जीप से कूदने के कारण एक महिला की मौत तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 04 Mar 2023 11:51 AM
जीप से कूदने के कारण एक महिला की मौत तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल
ऑडियो सुनें

बलिया: जिले में रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया रेलवे क्रॉंिसग के समीप चलती जीप में धुंआ निकलने के बाद दो महिलाएं उसमें से कूद गयी जिसके कारण एक महिला की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के अनुसार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रसड़ा-मऊ मार्ग पर गढ़िया रेलवे क्रॉंिसग के समीप शुक्रवार को एक जीप में अचानक धुंआ निकलने लगा।

जीप में आग लगने के भय से सुभावती देवी (50) और मुन्नी देवी (45) चलती जीप से कूद गई। दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों महिलाओं को तत्काल रसड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुभावती देवी की मौत हो गई।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि दोनों महिला बलिया में मुण्डन संस्कार के कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रही थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav