‘पठान’ बनी भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 05 Mar 2023 07:21 PM
‘पठान’ बनी भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘‘पठान’’ भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने यह जानकारी दी. वाईआरएफ ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘फिल्म भारत में 529 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. इसमें से 511.70 करोड़ रुपये फिल्म ने हिंदी में कमाए हैं जबकि दूसरी भारतीय भाषाओं में वह18.26 करोड़ रुपये कमा चुकी है. दुनियाभर में इस फिल्म की कमाई 1,028 करोड़ रुपये रही है. इनमें से उसने 641.50 करोड़ रुपये भारत जबकि 386.50 करोड़ रुपये दूसरे देशों में कमाए हैं. ’’ यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म ने रिलीज होने के बाद छठे शुक्रवार को भारत में 1.07 करोड़ रुपये कमाई की. इसमें से उसने 1.05 करोड़ रुपये हिंदी जबकि 0.02 करोड़ रुपये दूसरी भाषाओं में कमाए हैं. आनंद ने एक बयान में कहा कि दर्शकों ने ‘पठान’ फिल्म के प्रति जो प्यार दिखाया है वह ऐतिहासिक है और यह बॉक्स आॅफिस परिणाम में झलकता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu