इजराइल ने अलेप्पो हवाई अड्डे पर किया हवाई हमला…

दमिश्क: इजराइल के मंगलवार को तड़के अलेप्पो हवाई अड्डे पर हवाई हमला करने के बाद वहां सेवाएं बाधित हो गई हैं। सीरिया के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने एक सैन्य सूत्र के हवाले से बताया कि इजÞराइल ने ‘‘ लताकिया के पश्चिम में भूमध्य सागर की ओर से अलेप्पो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाते हुए हवाई हमला किया।’’

‘सना’ के अनुसार, हमले में ‘‘ हवाई अड्डे को नुकसान पहुंचा है।’’ हमले में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इजराइल के अधिकारियों ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। सीरिया के गृह युद्ध की वजह से बुरी तरह तबाह हुए अलेप्पो हवाई अड्डे को पिछले माह, तुर्किए तथा सीरिया में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में गहरा नुकसान हुआ था।
गत 19 फरवरी को सीरिया की राजधानी दमिश्क के रिहायशी इलाकों पर इजÞराइल के हवाई हमले में कम से कम पांच लोग मारे गए थे और 15 घायल हो गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button