किम की बहन ने अमेरिका, दक्षिण कोरिया के खिलाफ अत्यंत उग्र कदम उठाने की चेतावनी दी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 07 Mar 2023 08:49 PM
किम की बहन ने अमेरिका, दक्षिण कोरिया के खिलाफ अत्यंत उग्र कदम उठाने की चेतावनी दी
ऑडियो सुनें

सियोल. उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने मंगलवार को चेतावनी दी कि उनका देश अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ ‘‘शीघ्र एवं अत्यंत उग्र कदम’’ उठाने के लिए तैयार है. यह बयान ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले ही अमेरिका ने दक्षिण कोरियाई युद्धक विमानों के साथ संयुक्त अभ्यास के तहत कोरियाई प्रायद्वीप पर परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बी-52 बमवर्षक विमान उड़ाया था. सोमवार को बी-52 बमवर्षक के साथ अभ्यास हाल के महीनों में मित्र देशों के बीच अभ्यास की श्रृंखला में नवीनतम था. दोनों देशों की सेनाएं भी इस महीने के अंत में अपने सबसे बड़े क्षेत्र अभ्यास को फिर से शुरू करने की तैयारी कर रही हैं.

किम यो जोंग ने अपने बयान में किसी भी नियोजित कार्रवाई के बारे में विस्तार से नहीं बताया, लेकिन उत्तर कोरिया ने अमेरिका-दक्षिण कोरियाई सैन्य अभ्यास के जवाब में अक्सर मिसाइलों का परीक्षण किया है क्योंकि वह उन्हें एक आक्रमण पूर्वाभ्यास के रूप में देखता है.

सरकारी मीडिया के अनुसार, किम यो जोंग ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारी नजरें अमेरिकी बलों और कठपुतली की तरह काम करने वाली दक्षिण कोरियाई सेना द्वारा बेचैनी में उठाए जाने वाले सैन्य कदमों पर लगातार बनी हुई हैं और हम अपनी समझ के अनुसार किसी भी समय उचित, शीघ्र एवं अत्यंत उग्र कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘दिखावे वाली सैन्य चालें तथा अमेरिका और दक्षिण कोरिया द्वारा सभी प्रकार की बयानबाजी, जो इतनी उग्र हैं कि उनकी अनदेखी नहीं की जा सकती. यह निस्संदेह इससे (उत्तर कोरिया को) उनसे निपटने के लिए कुछ करने के लिए मजबूर होने की स्थिति प्रदान करता है.’’ सोमवार के प्रशिक्षण के बाद, दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बी-52 की तैनाती ने उत्तर कोरिया की आक्रामकता को रोकने के लिए सहयोगियों की निर्णायक क्षमता का प्रदर्शन किया.

अमेरिका ने इस साल की शुरुआत में कई बार अमेरिकी बी-1बी बमवर्षक या कई बी-1बी को प्रायद्वीप में तैनात किया है. पिछले महीने, अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया की ओर से परमाणु खतरों पर अपनी प्रतिक्रिया तेज करने के उद्देश्य से वांिशगटन में एक अभ्यास आयोजित किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu