जापान ने प्रक्षेपण के कुछ समय बाद नष्ट किया अपना एच3 रॉकेट

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 07 Mar 2023 07:15 PM
जापान ने प्रक्षेपण के कुछ समय बाद नष्ट किया अपना एच3 रॉकेट
ऑडियो सुनें

तोक्यो. जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने मंगलवार को अपने एच3 रॉकेट को प्रक्षेपण के कुछ समय बाद नष्ट कर दिया. एजेंसी ने पिछले दो दशक से अधिक समय में जापान की नयी रॉकेट शृंखला के पहले रॉकेट के अपने दूसरे चरण में प्रज्वलन में विफल रहने के कारण यह कदम उठाया.

तीन हफ्ते पहले एक अन्य खामी के कारण एच3 रॉकेट का प्रक्षेपण रद्द करना पड़ा था. इस रॉकेट की नाकामी को जापान के अंतरिक्ष कार्यक्रम और संभवत: उसकी मिसाइल पहचान प्रणाली के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी ने बताया कि एच3 रॉकेट ने मंगलवार सुबह दक्षिणी जापान के तनेगाशीमा स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी.

एजेंसी ने कहा कि रॉकेट अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ रहा था और इसका दूसरा चरण भी योजना के मुताबिक अलग हुआ, लेकिन उसके प्रज्वलन में नाकाम रहने के कारण मिशन सफल नहीं हो सका. एजेंसी के अधिकारियों ने रॉकेट प्रणाली की विफलता पर खेद जताया. उन्होंने बताया कि प्रज्वलन में विफलता के कारण मिशन के पूरा होने की कोई गुंजाइश नजर नहीं आ रही थी, इसलिए उन्होंने प्रक्षेपण के 14 मिनट बाद ही इसे नष्ट करने वाला कमांड भेजा, जिससे यह नष्ट हो गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu