एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप क्वालीफयर्स में भारत का शानदार आगाज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 07 Mar 2023 07:57 PM
एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप क्वालीफयर्स में भारत का शानदार आगाज
ऑडियो सुनें

वियत ट्राई सिटी. भारत की अंडर-20 महिला टीम ने मंगलवार को यहां ंिसगापुर पर 7-0 की शानदार जीत के साथ एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) अंडर-20 एशियाई कप क्वालीफायर के पहले दौर में शानदार शुरुआत की.   कोच मेमोल रॉकी की टीम ने मैच शुरू होने के आधे घंटे के भीतर छह गोल की बढ़त बना ली.  अपर्णा नारजारी और अनीता कुमारी इस दौरान दो-दो जबकि सुमति कुमारी और अस्तम उरांव ने एक-एक गोल दागे. दूसरे हाफ में काजोल डिसूजा ने टीम के लिए सातवां गोलकर बड़ी जीत सुनिश्चित की.

टीम की नयी कप्तान अपुर्ना नरजारी की मदद से अनीता कुमारी ने सातवें मिनट में टीम का खाता खोला इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने दनादन गोल दागे. भारतीय टीम का अगला मैच गुरुवार को इंडोनेशिया के खिलाफ है. इसके बाद टीम शनिवार को वियतनाम के खिलाफ खेलेगी. इस ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहने वाली टीम जून में दूसरे चरण के क्वालीफायर में जगह पक्की करेगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu