मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 10 Mar 2023 01:44 PM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की…
ऑडियो सुनें

रायपुर: छग के सीएम भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर है. इस दौरान वे AICC नेताओं से मुलाकात कर रहे है. जानकारी के अनुसार CM बघेल ने सबसे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके आवास पर मुलाकात की है. बता दें कि सीएम भूपेश बघेल कल तेलंगाना के करीमनगर में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में शामिल हुए थे।

कल सीएम भूपेश बघेल ने केसीआर सरकर पर निशाना साधते हुए कहा कि तेलंगाना आपको मिला, लेकिन क्या किसानों को दाम मिला। नौजवानों को काम मिला। क्या बेरोजगारी दूर हुई। बेरोजगारी तो केवल एक परिवार की दूर हुई है। केसीआर। ये केटी रामाराव कौन है, उसको भी रोजगार मिला है। ये हरीश राव कौन है, उनको भी रोजगार मिला। कविता जी कौन हैं। मतलब रोजगार मिला तो केवल एक ही परिवार को मिला है।

आगे सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस मॉडल का मतलब है गरीबों का विकास। वहीं बीजेपी मॉडल का मतलब है गुजरात का विकास। कांग्रेस जनता की भलाई के बारे में सोच रही है तो बीआरएस और भाजपा जनता को लूट रही हैं। उन्होंने याद दिलाया कि राहुल गांधी ने उन्हें किसानों का कर्ज माफ करने के लिए केवल 10 दिन का समय दिया था। कहा कांग्रेस पार्टी अगर लोगों को मजबूत करने की कोशिश करती है तो उस पर वर्तमान राज्य और केंद्र सरकारों के खिलाफ दुश्मनी भडक़ाने और उन्हें कमजोर करने का आरोप लगाया जाता है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav