‘यादगार वॉक’ : रैंप पर दिखीं सुष्मिता सेन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 12 Mar 2023 07:30 PM
‘यादगार वॉक’ : रैंप पर दिखीं सुष्मिता सेन
ऑडियो सुनें

मुंबई. दिल का दौरा पड़ने के बाद मौत को मात देकर लौटीं अभिनेत्री सुष्मिता सेन लक्मे फैशन वीक एक्सएफडीसीआई में डिजाइनर अनुश्री रेड्डी के लिए शोस्टॉपर के रूप में पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आयीं. सेन (47) ने शनिवार को महीन कढ़ाई वाले पीले लहंगे में रैंप वॉक किया. उन्होंने अपने बाल खुले रखे थे और गले में भारी हार पहना हुआ था.

पूर्व मिस यूनिवर्स इस महीने की शुरुआत से अपने स्वास्थ्य के बारे में प्रशंसकों को जानकारी दे रही हैं. उन्होंने कहा कि यह “जिंदगी का एक यादगार पल’’ था. उन्होंने रैंप पर अपनी वापसी के वीडियो के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘यादगार ‘वॉक’… मैं जिंदगी काजिंदादिली से लुत्फ उठाती हूं… झूम.

इस यादगार वॉक के लिए अनुश्री रेड्डी और टीम को धन्यवाद… आपके डिजाइन आपके दिल की तरह खूबसूरत हैं. चीयर्स लैक्मे फैशन वीक एफडीसीआई. यहां मौजूद दर्शकों और मीडिया… सभी को प्यार और धन्यवाद. आप सभी को प्यार.’’ रैंप पर अभिनेत्री का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया गया.

एक अन्य वीडियो संदेश में सेन ने प्रशंसकों और शुभचिंतकों के साथ-साथ शो से जुड़ी टीम को उनके निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया. लैक्मे फैशन वीक एक्सएफडीसीआई रविवार को समाप्त होना है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu