ब्रेंडा ने अंकिता को हराकर ITF महिला ओपन खिताब जीता

बेंगलुरू. शीर्ष वरीय ब्रेंडा फ्रुहविर्तोवा ने रविवार को यहां भारतीय खिलाड़ी अंकिता रैना को 0-6, 6-4, 6-0 से हराकर आईटीएफ महिला ओपन एकल खिताब अपने नाम किया. चेक गणराज्य की ब्रेंडा (163 रैंंिकग) ने 40,000 डॉलर की पुरस्कार राशि के टूर्नामेंट के फाइनल में चौथी वरीय अंकिता को दो घंटे 19 मिनट में शिकस्त दी. पहले सेट में ब्रेंडा ने चार डबल फॉल्ट किये और कई सहज गलतियां कीं. लेकिन फिर वापसी करते हुए अगले दो सेट अपने नाम किये.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button