दक्षिणी प्यूर्टो रिको में एक दुकान पर गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, दो घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 11 Apr 2023 11:53 AM
दक्षिणी प्यूर्टो रिको में एक दुकान पर गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, दो घायल
ऑडियो सुनें

सैन जुआन: प्यूर्टो रिको में सोमवार को हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हमला दक्षिणी तटीय शहर गुआयामा में स्थित एक दुकान पर हुआ।
उन्होंने बताया कि हमले में घायल हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन उनकी स्थिति के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल गोलीबारी की वजह का पता नहीं चला है। गौरतलब है कि इस साल अब तक करीब 32 लाख की आबादी वाले इस द्वीप में 140 हत्याएं दर्ज की गई हैं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 171 हत्याएं दर्ज की गई थीं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav