जेल से बाहर आते ही अतीक अहमद को फिर से एनकाउंटर का डर, पुलिस मुझे मारना चाहते हैं…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 11 Apr 2023 03:26 PM
जेल से बाहर आते ही अतीक अहमद को फिर से एनकाउंटर का डर, पुलिस मुझे मारना चाहते हैं…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: 16 दिनों के भीतर अतीक अहमद एक बार फिर साबरमती जेल से प्रयागराज ले जाया जा रहा है। प्रयागराज पुलिस अपने साथ उन्हीं गाड़ियों को लेकर पहुंची है, जो पिछली बार लेकर आई थी। कई घंटों की कागजी कार्रवाई के बाद अतीक को साबरमती जेल से बाहर निकाला गया है।

जेल से बाहर आते ही अतीक को फिर से एनकाउंटर का डर सताने लगा और उसने कहा कि ये मुझे मारना चाहते हैं। अतीक को एक बार फिर सड़क के जरिए कैदी वाहन से प्रयागराज ले जाया जार रहा है। बायोमेट्रिक लॉक वाले इस वाहन से अतीक 1200 किलोमीटर का सफर तय करेगा। अहमदाबाद से प्रयागराज का सफर एक बार फिर पुराने रूट से तय किया जाएगा।

अतीक को राजस्थान और मध्यप्रदेश के रास्ते ले जाया जाएगा। उदयपुर, शिवपुरी होते हुए काफिला झांसी से यूपी में दाखिल होगा। अतीक को लाने के लिए यूपी पुलिस के 30 जवान और अफसर पहुंचे हैं। अहमदाबाद से निकलने से पहले अतीक अहमद का मेडिकल कराया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav