आज से दिल्ली टू जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन कब चलेगी और कितने घंटे में पहुंचेगी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 12 Apr 2023 01:30 PM
आज से दिल्ली टू जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन कब चलेगी और कितने घंटे में पहुंचेगी…
ऑडियो सुनें

अजमेर से दिल्ली कैंट के बीच चलने वाली वंदे भारत रेलगाड़ी का उद्घाटन बुधवार को किया जाएगा। गाड़ी संख्या 09617 वंदेभारत स्पेशल बुधवार सुबह 11 बजे जयपुर से चलेगी और शाम चार बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी।

उद्घाटन वाली इस गाड़ी में आम यात्री सफर नहीं करेंगे।

उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता दीपक कुमार के अनुसार, आम यात्रियों के लिए इस गाड़ी का परिचालन गुरुवार से किया जाएगा। यह गाड़ी सप्ताह में छह दिन चलेगी। बुधवार को इसका परिचालन नहीं किया जाएगा। वंदेभारत रेलगाड़ी की नियमित समयसारणी भी जारी कर दी गई है। यह रेलगाड़ी अजमेर से सुबह 6.20 बजे चलकर सुबह 11.35 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। वहीं, वापसी में शाम 6.40 बजे यह गाड़ी दिल्ली कैंट से चलेगी और रात 11.55 बजे अजमेर पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन जयपुर, अलवर, गुड़गांव स्टेशन पर रुकेगी।

पीएमओ के मुताबिक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन की नियमित सेवा 13 अप्रैल, 2023 से शुरू होगी और यह अजमेर एवं दिल्ली कैंट के बीच चलेगी। यह ट्रेन जयपुर, अलवर और गुड़गांव में भी रुकेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस अजमेर से दिल्ली कैंट की दूरी 5 घंटे 15 मिनट में तय करेगी।

इस मार्ग की वर्तमान में सबसे तेज ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस है जो दिल्ली कैंट से अजमेर के बीच का सफर 6 घंटे 15 मिनट में तय करती है। इस प्रकार वंदे भारत एक्सप्रेस उस मार्ग पर चलने वाली वर्तमान सबसे तेज ट्रेन की तुलना में 60 मिनट तेज होगी। पीएमओ ने कहा कि यह ट्रेन पुष्कर, अजमेर शरीफ दरगाह सहित राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों से संपर्क में सुधार करेगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav