आईपीएल 2023: हार्दिक पंड्या पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 14 Apr 2023 03:18 PM
आईपीएल 2023: हार्दिक पंड्या पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना…
ऑडियो सुनें

मोहाली: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर पंजाब ंिकग्स के खिलाफ गुरुवार को यहां खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल का लक्ष्य मैच को तीन घंटे 20 मिनट में समाप्त करना है लेकिन धीमी ओवर गति मुद्दा बनता जा रहा है जिसके कारण मैच चार घंटे से अधिक समय तक ंिखच रहे हैं।

आईपीएल ने विज्ञप्ति में कहा,‘‘ यह टीम का आईपीएल आचार संहिता के तहत धीमी ओवर गति से जुड़ा पहला अपराध है इसलिए उसके कप्तान हार्दिक पंड्या पर 12 लाख रुपए का जुर्माना किया गया है।’’ मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस ने इस मैच में पंजाब ंिकग्स को छह विकेट से हराया था। यह उसकी इस सत्र की तीसरी जीत है जिससे वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। पंजाब ंिकग्स चार मैचों में चार अंक लेकर छठे स्थान पर है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav