सुष्मिता सेन ने ‘आर्या’ के तीसरे सीजन की शूटिंग फिर शुरू की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 25 Apr 2023 09:19 PM
सुष्मिता सेन ने ‘आर्या’ के तीसरे सीजन की शूटिंग फिर शुरू की
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने वेब सीरीज ‘आर्या’ के तीसरे सीजन की शूटिंग फिर से जयपुर में शुरू कर दी है. अभिनेत्री (47) दिल का दौरा पड़ने के करीब दो महीने बाद शूटिंग पर लौटी हैं. मार्च की शुरुआत में उन्होंने दिल का दौरा पड़ने और शहर के एक अस्पताल में ‘एंजियोप्लास्टी’ कराने की सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी.

सुष्मिता सेन ने एक बयान में बताया कि वेब सीरीज ‘आर्या’ के तीसरे सीजन में वह एक निडर मां, बेटी और महिला की भूमिका में नजर आएंगी. पूर्व मिस यूनिवर्स ने कहा, ‘‘ अब जब हमने देखा कि उसने खेल में महारत हासिल कर ली है, तो अब चीजों को आगे ले जाने की जरूरत है. कुछ ऐसा करने का समय आ गया है जो हमने पहले कभी नहीं किया. मैं किरदार के इस नए अवतार को लेकर उत्साहित हूं…’’ ‘आर्या’ डच की एक सीरीज ‘पेनोजा’ का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है.

ओवर द टॉप मंच ‘डिज्नी प्लस हॉटस्टार’ के आधिकारिक ट्विटर खाते पर साझा किए गए एक वीडियो में सुष्मिता सेन तलवारबाजी करती नजर आ रही हैं. इस सीरीज का निर्माण ‘राम माधवानी फिलम्स’ और ‘एंडेमोल शाइन इंडिया’ के बैनर तले किया गया है. सेन ने हाल ही में अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘ताली’ की ‘डबिंग’ पूरी की थी, जिसमें वह ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता गौरी सावंत की भूमिका निभा रही हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu