रूसी सैनिकों ने मारियुपोल में यूक्रेनी सेना के अंतिम मजबूत गढ़ पर हमला किया

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 23 Apr 2022 06:34 PM
रूसी सैनिकों ने मारियुपोल में यूक्रेनी सेना के अंतिम मजबूत गढ़ पर हमला किया
ऑडियो सुनें

कीव. यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के एक सलाहकार ने कहा है कि रूसी सैनिक बंदरगाह शहर मारियुपोल में एक इस्पात संयंत्र पर हमला कर रहे हैं, जो यूक्रेनी सेना का अंतिम मजबूत गढ़ है.यूक्रेन में राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख के एक सलाहकार ओलेक्सीव एरस्तोविच ने शनिवार को प्रेस ब्रींिफग में कहा कहा कि रूसी सैनिकों ने एजोवस्तल पर हवाई हमले फिर से शुरू कर दिये हैं. उन्होंने कहा, ‘‘दुश्मन एजोवस्तल इलाके में मारियुपोल के रक्षकों के प्रतिरोध का पूरी तरह से दमन करने की कोशिश कर रहा है. ’’उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बताया था कि एजोवस्तल को छोड़ कर पूरे मारियुपोल को रूसियों ने मुक्त करा लिया है. हालांकि, पुतिन ने रूसी सेना को संयंत्र पर धावा नहीं बोलने का आदेश दिया था और इसके बजाय उसका बाहरी संपर्क काटने करने को कहा था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news