पाक का भारत में SCO बैठक में हिस्सा लेना, उसकी AACO चार्टर के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है : शरीफ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 04 May 2023 07:57 PM
पाक का भारत में SCO बैठक में हिस्सा लेना, उसकी AACO चार्टर के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है : शरीफ
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने का पाकिस्तान का फैसला एससीओ चार्टर और बहुपक्षवाद के प्रति उसकी ‘‘प्रतिबद्धता’’ को दर्शाता है. शरीफ ने कहा कि उनका देश इस क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के साझा मूल्यों को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है.

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार को गोवा पहुंचे. यह 2011 के बाद से पड़ोसी देश से भारत की पहली ऐसी उच्च स्तरीय यात्रा है. भुट्टो जरदारी की यात्रा भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पार आतंकवाद को इस्लामाबाद के निरंतर समर्थन सहित कई मुद्दों पर संबंधों में जारी तनाव के बीच हो रही है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ ने ट्वीट किया, ‘‘भारत में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने का पाकिस्तान का फैसला एससीओ चार्टर और बहुपक्षवाद के प्रति हमारी ‘‘प्रतिबद्धता’’ को दर्शाता है.’’ इस बीच, विपक्षी दल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने बिलावल की भारत यात्रा की ‘‘कड़ी ंिनदा’’ करते हुए कहा कि उनकी भागीदारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भी संभव थी. पीटीआई के वरिष्ठ नेता और पूर्व सूचना मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पाकिस्तान की विदेश नीति ‘मर’ चुकी है.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu