द केरल स्टोरी: 18 दिन में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 23 May 2023 12:57 PM
द केरल स्टोरी: 18 दिन में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार…
ऑडियो सुनें

अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पिछले तीन हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। विवाद और बैन के बावजूद फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़फाड़ कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने 18 दिन में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इतना ही नहीं, कम बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने 550 फीसदी से ज्यादा का प्रॉफिट भी कमा लिया है।

तीसरे सोमवार ‘द केरल स्टोरी’ की कमाई में आई गिरावट

सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। पहले सोमवार फिल्म ने 10.07 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे सोमवार फिल्म ने 10.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

वहीं तीसरे सोमवार यानी 18वे दिन फिल्म ने 6 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 204.97 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 250 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं। कल सुबह तक इन आंकड़ों में बदलाव हो सकता है।

‘द कश्मीर फाइल्स’ से पीछे है ‘द केरल स्टोरी’

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द केरल स्टोरी’ ने 18 दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। वहीं विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने 18 दिन में 230.22 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यानी कुल कलेक्शन के मामले में ‘द केरल स्टोरी’ अब भी ‘द कश्मीर फाइल्स’ से पीछे है।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav