कोरबा में बिजली गिरने से 23 मवेशियों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 26 May 2023 07:46 PM
कोरबा में बिजली गिरने से 23 मवेशियों की मौत
ऑडियो सुनें

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 23 मवेशियों की मौत हो गई है. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बालको थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोनपुरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 23 मवेशियों की मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह गांव के मवेशी खेत की ओर हांके गए थे. लेकिन अचानक बारिश होने पर कुछ मवेशी एक पेड़ के नीचे चले गए. अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर के बाद तेज गरज के साथ पेड़ के करीब बिजली गिर गई जिससे 23 मवेशियों की मौत हो गई.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी? मिली तब सभी घटनास्थल पहुंचे और मवेशियों के शवों को वहां से हटाया. ग्रामीणों ने घटना की सूचना जिला प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस को दी. उन्होंने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से मवेशियों की मौत के कारण ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान हुआ है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu