किशोरी को अगवा कर बलात्कार करने का आरोपी युवक गिरफ्तार….

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 27 May 2023 12:24 PM
किशोरी को अगवा कर बलात्कार करने का आरोपी युवक गिरफ्तार….
ऑडियो सुनें

बलिया: बलिया जिले के एक गांव से करीब एक महीने पहले किशोरी को कथित रूप से अगवा करने और बिहार ले जाकर बलात्कार करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बैरिया के थाना प्रभारी (एसएचओ) धर्मवीर ंिसह ने कहा कि बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 23 अप्रैल की सुबह लापता हो गई थी।

उसके भाई ने पुलिस को दी गयी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी बहन कम्प्यूटर सीखने के लिए गई थी लेकिन घर नहीं लौटी। इस मामले में अज्ञात व्­यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि किशोरी बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पताही क्षेत्र में है। पुलिस ने बृहस्­पतिवार को पताही में छापेमारी कर अजीत कुमार ंिसह नामक व्­यक्ति को पकड़ा और उसके कब्­जे से किशोरी को मुक्­त करा लिया।

उन्होंने बताया कि पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र का रहने वाला अजीत कुमार ंिसह उसे अगवा कर पूर्वी चंपारण ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। उन्­होंने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 366 (अपहरण या शादी के लिए मजबूर करने के इरादे से महिला को मजबूर करना) और 376 (बलात्कार) तथा यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्­सो) अधिनियम से संबंधित प्रावधान जोड़े गए हैं। एसएचओ ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आरोपी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav