अभिनेता अक्षय कुमार ने बदरीनाथ के दर्शन किए

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 28 May 2023 08:32 PM
अभिनेता अक्षय कुमार ने बदरीनाथ के दर्शन किए
ऑडियो सुनें

गोपेश्वर.फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे और मंदिर में भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर उनकी पूजा-अर्चना की. बदरीनाथ मंदिर परिसर में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने फिल्म अभिनेता का स्वागत किया और उन्हें भगवान बदरीविशाल का प्रसाद, अंगवस्त्र तथा तुलसी माला भेंट की.

मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि कुमार ने मंदिर में दर्शन के बाद सिंहद्वार पर तीर्थयात्रियों का अभिवादन भी किया. फिल्म अभिनेता ने मंदिर समिति के अधिकारियों से बातचीत में यात्रा और दर्शन व्यवस्थाओं को सराहा. कुछ दिन पहले 23 मई को अक्षय कुमार ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किए थे और कहा था कि भगवान शिव के दर्शन कर वह अभिभूत हैं.

पिछले माह के आखिर में केदारनाथ और बदरीनाथ के कपाट खुले थे और इस एक माह की अवधि में शनिवार रात आठ बजे तक कुल 10,00472 तीर्थयात्री दोनों धामों के दर्शन कर चुके हैं. केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या जहां 5,60,690 रही, वहीं, 439782 तीर्थयात्री बदरीनाथ पहुंचे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu