रायपुर में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 05 Jun 2023 04:57 PM
रायपुर में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत…
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दोपहर बाद तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू. जिससे तापमान में गिरावट आई है. साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. बता दें कि मौसम विभाग ने सुबह ही बुलेटिन जारी कर मौसम में परिवर्तन होने की संभावना जताई थी.

मौसम वैज्ञानि के मुताबिक सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर अब धीरे धीरे कई प्रदेशों में दिख रहा है। छत्तीसगढ़ में बीते कल कई जिलों में बारिश देखने को मिली थी। इससे तापमान में गिरावट आई है और गर्मी से राहत भी लोगों को मिली है। रायपुर मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। रायपुर, बिलासपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी आने वाले 24 घंटो के दौरान हो सकती है। प्री मानसून के 10 जून के बाद आने की संभावना है। मुख्य मानसून 15 जून के बाद आने का अनुमान है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav