‘बिग बॉस ओटीटी’ के दूसरे सीजन की मेजबानी करेंगे सलमान खान, 17 जून से होगी शुरुआत

मुंबई. अभिनेता सलमान खान “बिग बॉस ओटीटी हिन्दी” के आगामी दूसरे संस्करण की मेजबानी करेंगे. जियो सिनेमा ने मंगलवार को इसकी घोषणा की. जियो सिनेमा पर 17 जून से रिएलिटी सीरीज का निशुल्क प्रसारण किया जाएगा. जियो सिनेमा ने लोकप्रिय सीरीज का टीजर जारी करते हुए ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा, ह्लहर किसी के पसंदीदा सलमान खान भारत के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी को लेकर आने के लिए तैयार हैं. और इस बार लगाएंगे भी और बचाएंगे भी आप. बिग बॉस ओटीटी देखने के लिए तैयार हो जाइए. बिग बॉस ओटीटी 17 जून से जियो सिनेमा पर. “बिग बॉस ओटीटी” के पहले संस्करण की मेजबानी फिल्मकार करण जौहर ने की थी. पहले सीजन की विजेता दिव्या अग्रवाल थीं. दूसरे सीजन के प्रतिभागियों की सूची अभी जारी नहीं की गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button