मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- प्रदेश में शराबबंदी नहीं, पूरी तरह नशाबंदी हो

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 07 Jun 2023 01:48 PM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- प्रदेश में शराबबंदी नहीं, पूरी तरह नशाबंदी हो
ऑडियो सुनें

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल का शराबबंदी पर बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं प्रदेश में शराबबंदी नहीं नशाबंदी हो। इसके लिए समाज में वातावरण बनाना होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को मीडिया से चर्चा में साफ तौर पर कहा कि वो चाहते हैं कि प्रदेश में शराबबंदी नहीं, पूरी तरह नशाबंदी हो।

उन्होंने कहा कि ऐसा कोई काम नहीं करना चाहते हैं जिससे किसी की जान जाए। सीएम ने आगे कहा कि शराबबंदी का आदेश देने में समय नहीं लगेगा। लेकिन शराबबंदी के असर को सोचना पड़ेगा। इसके लिए समाज में वातावरण बनाना पड़ेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav