मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अस्पताल पहुंचकर घायल बच्ची का हालचाल जाना…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 08 Jun 2023 03:25 PM
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अस्पताल पहुंचकर घायल बच्ची का हालचाल जाना…
ऑडियो सुनें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को ंिकग जार्ज मेडिकल यूनिर्विसटी (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और अदालत परिसर में बुधवार को गोली लगने से घायल डेढ़ साल की बच्ची के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की।
यहां के अदालत परिसर में माफिया संजीव माहेश्वरी जीवा की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में एक पुलिस कांस्टेबल और यह बच्ची भी गोली लगने से घायल हुई थी।

योगी आदित्यनाथ उस वार्ड में पहुंचे, जहां डेढ़ साल की बच्ची लक्ष्मी भर्ती है और फिलहाल आॅक्सीजन पर है। उन्होंने उस बच्ची से बात करने की कोशिश की, उसके माथे पर हाथ फेरा और उसे चॉकलेट दी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संदीप तिवारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इस बच्ची और पुलिस कांस्टेबल की हालत स्थिर है।

उन्होंने बताया ‘‘बच्ची आॅक्सीजन पर है औरÞ उसकी हालत स्थिर है। अगले पांच-छह घंटे में हम उसके शरीर से गोली निकालने के लिए उसका आपरेशन करेंगे। बच्ची को नि?शुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने भी उसके माता पिता को आश्वासन दिया है कि बच्ची को सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।’’

डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची को पीछे से गोली लगी है और सीने के पास गोली का स्थान पता चला है। पुलिस के मुताबिक, जौनपुर जिले के निवासी हमलावर विजय यादव को घटना के तुरंत बाद पक़ड़ लिया गया। प्रत्यक्षर्दिशयों के मुताबिक, वकील की पोषाक पहने हमलावर ने छह गोलियां चलाई थीं।

आरोपी को अधिवक्ताओं ने पकड़ लिया और पीटा था। उसका भी इस अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है।
मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। लखनऊ की जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे जीवा (48) को एक मामले में सुनवाई के लिए अदालत लाया गया था जहां हमलावर ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का निवासी जीवा भाजपा विधायक कृष्णानंद राय और पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या के मामलों और 22 अन्य मामलों में आरोपी था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav