दीपिका पादुकोण उन पसंदीदा लोगों में शुमार हैं, जिनके साथ मैंने काम किया: विन डीजल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 11 Jun 2023 08:10 PM
दीपिका पादुकोण उन पसंदीदा लोगों में शुमार हैं, जिनके साथ मैंने काम किया: विन डीजल
ऑडियो सुनें

लॉस एंजिलिस/मुंबई. हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल ने कहा है कि वह एक बार फिर भारत की यात्रा करने को लेकर उत्सुक हैं.
डीजल 2017 में दीपिका पादुकोण अभिनीत अपनी फिल्म “एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ द ज.ेंडर केज” के प्रचार के सिलसिले में भारत आए थे. यह पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्म थी.

डीजल ने ‘इंस्टाग्राम’ पर अपनी और दीपिका पादुकोण की तस्वीर साझा की और उन्हें अपनी पसंदीदा सह कलाकारों में से एक बताया.
डीजल (55) ने लिखा, “दीपिका पादुकोण उन पसंदीदा लोगों में शामिल हैं, जिनके साथ मैंने काम किया है. वह मुझे भारत लेकर आईं और मुझे यह बहुत अच्छा लगा…एक बार फिर आने को लेकर उत्सुक हूं.” फिल्म “एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ द जेंडर केज” में सेरेना अंगर की भूमिका निभाने वाली दीपिका ने डीजल की पोस्ट अपनी ‘इंस्टाग्राम’ स्टोरी पर साझा की.

साल 2017 में अपनी यात्रा के दौरान डीजल फिल्म के प्रीमियर से पहले एक विशेष संगीत कार्यक्रम में प्रशंसकों से मुखातिब हुए थे. उन्होंने दीपिका पादुकोण के साथ उनकी फिल्म “चेन्नई एक्सप्रेस” के गीत “लुंगी डांस” पर नृत्य भी किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu