नारायणपुर में नक्सलियों ने सरपंच और उपसरपंच को जान से मारने की धमकी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 12 Jun 2023 12:07 PM
नारायणपुर में नक्सलियों ने सरपंच और उपसरपंच को जान से मारने की धमकी…
ऑडियो सुनें

नारायणपुर: नारायणपुर में एक बार फिर नक्सलियों ने बैनर पोस्टर लगाकर लोगों में खौफ भर दिया है. इस बार नक्सलियों के बैनर पोस्टर में सरपंच और उपसरपंच के नाम मौत का फरमान है. रविवार रात नक्सलियों ने ये बैनर पोस्टर चस्पा कर इलाके में सनसनी फैला दी है. क्सलियों ने बैनर पोस्टर में ओरछा विकासखंड में बेसेमेटा गांव के सरपंच और उपसरपंच सहित माइंस खोलने में मदद करने वालों के हाथ पैर काटने के साथ जान से मारने की धमकी दी है.

दरअसल, गांव के नदी में पानी रोकने के लिए डेम निर्माण किया जा रहा था. लेकिन डेम निर्माण के विरोध में बैनर पोस्टर लगाकर नक्सलियों ने इलाके में दहशत फैला दी है. नक्सलियों ने नदी में डेम निर्माण रोकने और माइंस को रोकने के लिए गायता पारा के ग्रामीणों और बेसेमेटा के ग्रामीणों को भी संबोधित किया है. बता दें कि, नारायणपुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है. यहां नक्सली आए दिन क्षेत्र में दहशत बनाने के लिए नक्सली अपनी मौजूदगी दर्ज कराते रहते हैं. विकास विरोधी नीतियों के तहत नक्सली कई बार बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav