फिल्म ‘द क्रू’ में कॉमेडियन कपिल शर्मा भी नजर आएंगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 20 Jun 2023 10:00 PM
फिल्म ‘द क्रू’ में कॉमेडियन कपिल शर्मा भी नजर आएंगे
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री तब्बू ने अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म ‘द क्रू’ के पहले चरण की शूटिंग पूरी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी. इस फिल्म में कॉमेडियन कपिल शर्मा भी अतिथि भूमिका में नजर आएंगे. तब्बू ने सोमवार रात कपिल शर्मा के साथ ली गई सेल्फी साझा करते हुए लिखा, “आप आए बहार आई. फिल्म ‘द क्रू’ का हिस्सा बनने के लिये दिल की गहराइयों से आपका धन्यवाद कपिल. आपके शो में होने से लेकर आपको मेरे सह-कलाकार के रूप में देखना मेरे लिये हमेशा एक खुशी की बात रही है.” शर्मा ने कहा कि तब्बू के साथ स्क्रीन साझा करना उनके लिए सम्मान की बात है.

कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “तब्बू जी, मैं आपकी पहली फिल्म से ही आपका प्रशंसक हूं. आपके इस स्नेह के लिए धन्यवाद.” रिया कपूर और एकता कपूर द्वारा निर्मित ‘द क्रू’ का निर्देशन राजेश कृष्णन कर रहे हैं. फिल्म में करीना कपूर खान, कृति सेनन, दिलजीत दोसांझ के साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा भी नजर आएंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu