नेपाल ने ‘आदिपुरुष’ को छोड़कर अन्य हिंदी फिल्में दिखाए जाने की अनुमति दी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 23 Jun 2023 08:43 PM
नेपाल ने ‘आदिपुरुष’ को छोड़कर अन्य हिंदी फिल्में दिखाए जाने की अनुमति दी
ऑडियो सुनें

काठमांडू. नेपाल ने ”आदिपुरुष” को छोड़कर अन्य हिंदी फिल्में दिखाए जाने की शुक्रवार को अनुमति दे दी. फिल्म ”आदिपुरुष” में देवी सीता को ‘भारत की पुत्री’ बताए जाने से उपजे विवाद के बाद नेपाल ने कुछ दिन पहले हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी. काठमांडू में कई सिनेमाघरों ने हिंदी फिल्म का प्रदर्शन बहाल कर दिया है जबकि ”आदिपुरुष” पर प्रतिबंध बरकरार है. शहर स्थित ‘क्यूएफएक्स’ सिनेमा में अभिनेत्री सारा अली खान और अभिनेता विक्की कौशल अभिनीत फिल्म ”जरा हटके, जरा बचके” का प्रदर्शन किया गया.

‘नेपाल मोशन पिक्चर एसोसिएशन’ ने एक बयान में कहा कि ”आदिपुरुष” को छोड़कर सभी नेपाली और विदेशी फिल्में शुक्रवार से प्रर्दिशत की जाएंगी. फिल्म ”आदिपुरुष” में देवी सीता को ‘भारत की पुत्री’ बताए जाने से उपजे विवाद के बाद काठमांडू के मेयर बलेंद्र शाह ने इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी. कई लोगों का मानना है कि सीता, जिन्हें जानकी भी कहा जाता है, का जन्म दक्षिण-पूर्व नेपाल के जनकपुर में हुआ था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu