भारत नेपाल सीमा पर 89 ग्राम हेरोईन के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 29 Jun 2023 03:54 PM
भारत नेपाल सीमा पर 89 ग्राम हेरोईन के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार…
ऑडियो सुनें

महाराजगंज: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले की भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली पुलिस के साथ सशस्त्र सीमा बल के संयुक्त अभियान में बृहस्पतिवार को 89 ग्राम हेरोईन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। नौतनवा के पुलिस उपाधीक्षक अनुज कुमार ंिसह ने बताया कि आरोपी की पहचान सलमान (24) के रूप में की गई है जो महाराजगंज जिले का निवासी है।

उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सशस्त्र सीमा बल के जवानों और पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा में नौतनवा नगर के पास एक व्यक्ति को रोका और उसके कब्जे से यह हेरोइन बरामद की जिसका अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य करीब 89 लाख रुपये है।

उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति हेरोइन की खेप भारत से नेपाल पहुंचाने जा रहा था। बरामद मादक पदार्थ का स्रोत और उसके संपर्कों का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav