धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी, बेटी ईशा और अहाना के लिए लिखा प्यार भरा संदेश

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 29 Jun 2023 09:15 PM
धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी, बेटी ईशा और अहाना के लिए लिखा प्यार भरा संदेश
ऑडियो सुनें

मुंबई. हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता धर्मेंद्र ने पत्नी हेमा मालिनी, बेटी ईशा देओल और अहाना देओल के लिए एक भावुक संदेश लिखते हुए कहा कि वे बढ.ती उम्र तथा खराब स्वास्थ्य के कारण व्यक्तिगत रूप से उन्हें यह नहीं पा रहे कि वे उनसे कितना प्यार करते हैं.

अभिनेता ने सोशल मीडिया पर ईशा देओल के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की और लिखा, ” ईशा, अहाना, हेमा और मेरे लाडले तख्तानी तथा वोहरा मुझे तुमसे प्यार है..मैं दिल से आपकी इज्जत करता हूं. बढ.ती उम्र और बीमारी के कारण मैं व्यक्तिगत तौर पर आपसे यह बात नहीं कह पाया…” हालांकि, धर्मेंद्र (87) ने अपनी बीमारी से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी. ईशा देओल के पति का नाम भरत तख्तानी और अहाना देओल के पति का नाम वैभव वोहरा है.

ईशा (41) ने कुछ घंटों बाद अपनी शादी की एक तस्वीर साझा की. तस्वीर में वह खुद धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और उनके पति तख्तानी नजर आ रहे हैं. ईशा और भरत की शादी 2012 में हुई थी. ईशा ने लिखा,” पापा आपसे प्यार है. आप सबसे अच्छे हैं. आपसे बहुत प्यार है और यह आपको भी पता है. हमेशा खुश तथा स्वस्थ रहिए..” धर्मेंद्र ने अपने पोते करन देओल की शादी के कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर यह भावुक संदेश लिखा है. करन ने हाल ही में अपनी प्रेमिका दृशा आचार्य से शादी की है. धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और उनकी बेटियों ने शादी में शिरकत नहीं की थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu