केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रायपुर पहुंचे, कांकेर में एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 01 Jul 2023 02:28 PM
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रायपुर पहुंचे, कांकेर में एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे…
ऑडियो सुनें

रायपुर: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे. यहां से वे कांकेर के लिए हुए रवाना हो गए. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व विधायक नंदे साहू ने राजनाथ सिंह का स्वागत किया. बता दें कि राजनाथ कांकेर में एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे.

बता दें कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 1.55 बजे सकिर्ट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 2.30 बजे मेला भाठा ग्राउंड सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.30 बजे नगर सैनिक ग्राउंड हेलीपैड से वापस रायपुर आएंगे। शाम 4ः30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav