अजित पवार के सरकार में शामिल होने से मेरी पार्टी में कोई भी अप्रसन्न नहीं है: एकनाथ शिंदे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 06 Jul 2023 07:03 PM
अजित पवार के सरकार में शामिल होने से मेरी पार्टी में कोई भी अप्रसन्न नहीं है: एकनाथ शिंदे
ऑडियो सुनें

मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने से शिवसेना में कोई भी अप्रसन्न नहीं है. शिंदे ने उन खबरों को ”विपक्ष द्वारा फैलाई गई अफवाहें” बताया जिनमें कहा गया है कि अजित पवार और राकांपा के आठ अन्य विधायकों को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है.

अजित पवार के नेतृत्व वाले राकांपा गुट के राज्य सरकार में शामिल होने के बाद शिवसेना के कुछ विधायकों ने स्पष्ट रूप से चिंता जताई थी. शिंदे ने बुधवार को शिवसेना विधायकों, विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) और सांसदों की बैठक की अध्यक्षता की थी.
अजित पवार ने बुधवार को कहा था कि वह मुख्यमंत्री बनने की आकांक्षा रखते हैं. उनके इस बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई. शिंदे गुट अपने विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की शिकायत पर विधानसभा अध्यक्ष के फैसले का इंतजार कर रहा है. शिंदे के नेतृत्व वाले समूह से संबंधित महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने कहा कि शिंदे के इस्तीफे के बारे में खबरें झूठी हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu