मरकाम की छुट्टी, दीपक बैज नए कांग्रेस अध्यक्ष

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 12 Jul 2023 10:28 PM
मरकाम की छुट्टी, दीपक बैज नए कांग्रेस अध्यक्ष
ऑडियो सुनें

नवभारत ब्यूरो. रायपुर. कांग्रेस के सांसद दीपक बैज छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे. विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस आलाकमान ने बड़ा बदलाव करते हुए बैज को संगठन की कमान सौंप दी है. निवृत्तमान अध्यक्ष मोहन मरकाम का कार्यकाल करीब एक साल पहले ही खत्म हो गया था. इसके बाद से ही संगठन के नए मुखिया को लेकर एक्सरसाइज चल रही थी. पीसीसी अध्यक्ष के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पसंद पर मुहर लगी है. चुनावी मिशन में बेहतर तालमेल के नजरिए से भी इस बदलाव को अहम माना जा रहा है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बुधवार रात करीब नौ बजे इस बदलाव को सार्वजनिक किया.

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के मिशन 23 के लिए बस्तर के तेजतर्रार और युवा सांसद दीपक बैज को कमान सौंपकर कांग्रेस आलाकमान ने छत्तीसगढ़ के मौजूदा समीकरणों को बरकरार रखा है. वहीं संदेश देने की कोशिश की है कि बस्तर और आदिवासी अभी भी कांग्रेस की प्राथमिकता में हैं. मोहन मरकाम भी बस्तर का प्रतिनिधत्वि करते हैं, वे विधायक भी हैं. वहीं दीपक बैज भी बस्तर क्षेत्र से आते हैं. बस्तर का सांसद बनने के बाद उन्होंने लोकसभा में छत्तीसगढ़ के मुद्दों को पुरजोर से उठाकर लोहा मनवाया था. बैज को कमान सौंपने के पीछे प्रदेश भर में पर्याप्त दौरे और समय देने का भी गणित है. मरकाम को भी कोंडागांव सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ना है, ऐसे में आशंका थी कि वे प्रदेश भर में किस तरह समय दे पाएंगे. इधर मरकाम के कार्यकाल में सत्ता संगठन के बीच तालमेल को लेकर भी लगातार सवाल उठते रहे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu