सपा से इस्तीफा देने वाले पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान भाजपा में शामिल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 17 Jul 2023 02:16 PM
सपा से इस्तीफा देने वाले पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान भाजपा में शामिल…
ऑडियो सुनें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) से इस्तीफा देने वाले दारा ंिसह चौहान सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। लखनऊ स्थित भाजपा राज्य मुख्यालय में प्रदेश अध्­यक्ष भूपेंद्र ंिसह चौधरी ने दोनों उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में पिछड़े वर्ग के प्रमुख नेता चौहान को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इससे पहले, घोसी (मऊ) से विधायक चौहान ने विधानसभा अध्­यक्ष सतीश महाना के कार्यालय में जाकर उन्हें सदन की सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंपा। चौहान ने 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में वन मंत्री पद से इस्तीफा देकर सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। वह मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए।

तब चौहान ने भाजपा सरकार पर पिछड़ों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए सपा के पक्ष में जमकर चुनाव प्रचार किया था, लेकिन पार्टी में उम्मीद के मुताबिक महत्व न मिलने का आरोप लगाते हुए उन्होंने भाजपा में वापसी कर ली। चौहान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और सपा से राज्­यसभा सदस्­य रह चुके हैं। वह 2009 में घोसी लोकसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर सांसद निर्वाचित हुए थे। 2015 में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। उसी वर्ष उन्हें पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा का राष्ट्रीय अध्­यक्ष बनाया गया था।

चौहान 2017 में मऊ के मधुबन विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे और योगी सरकार में मंत्री बनाए गए थे। उन्होंने एक बार फिर भाजपा से जुड़ने पर खुशी जाहिर करते हुए पार्टी के प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया। चौहान ने कहा, ह्लप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का कद बढ़ा है।

आज जमीन से लेकर आसमान तक भारत की ताकत का लोहा माना जा रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में चौतरफा विकास हो रहा है। उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा, ह्लपूर्वांचल में जिस तरह की सियासी हलचल दिखाई दे रही है, पूरे प्रदेश में जिस तरह का कोलाहल है, उससे स्­पष्­ट है कि 2024 में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav