क्या पंजाब के मुख्यमंत्री कानून-व्यवस्था को संभालने में सक्षम हैं?: अनुराग ठाकुर

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 30 Apr 2022 06:47 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने पटियाला में हुई ंिहसा को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए पूछा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ”ज्यादातर समय बाहर बिताते’’ हैं, ऐसे में राज्य की कानून- व्यवस्था का जिम्मेदार कौन है. उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है. मुख्यमंत्री राज्य के बाहर अधिक समय बिता रहे हैं.

हम नहीं जानते कि राज्य में कानून-व्यवस्था की देखभाल कौन कर रहा है.वह पटियाला में ”खालिस्तान विरोधी मार्च” को लेकर हुई झड़पों के बारे में सवालों का जवाब दे रहे थे, जिसमें कम से कम चार लोग घायल हो गए.ठाकुर ने पूछा, ‘‘क्या पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री स्थिति को नियंत्रित करने में सक्षम हैं? क्या पंजाब में सद्भाव और भाईचारे को तोड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. ’’ भाजपा नेता ने पूछा कि आप पंजाब में किस तरह की विचारधारा को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news