अमरनाथ मंदिर के लिए जम्मू से 984 तीर्थयात्री रवाना…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 02 Aug 2023 01:23 PM
अमरनाथ मंदिर के लिए जम्मू से 984 तीर्थयात्री रवाना…
ऑडियो सुनें

जम्मू: अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शनों के लिए यहां के भगवती नगर से 984 तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना हुआ। एक जुलाई को शुरू हुई इस 62 दिवसीय तीर्थयात्रा में अब तक चार लाख से अधिक श्रद्धालु ‘बाबा बर्फानी’ के दर्शन कर चुके हैं। यह यात्रा 31 अगस्त को संपन्न होगी।

अधिकारियों ने बताया कि भगवती नगर शिविर से रवाना होने वाले इस जत्थे में 984 तीर्थयात्रियों में से 498 अनंतनाग जिले में 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग से यात्रा कर रहे हैं जबकि 486 श्रद्धालु गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग की ओर बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही जम्मू आधार शिविर से 1.41 लाख से अधिक श्रद्धालु घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav