थाइलैंड में ट्रेन और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत, चार घायल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 04 Aug 2023 03:20 PM
थाइलैंड में ट्रेन और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत, चार घायल…
ऑडियो सुनें

बैंकॉक: थाईलैंड के पूर्वी प्रांत में एक मालगाड़ी ने पटरी पार कर रहे एक पिकअप ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। थाईलैंड के राजकीय रेलवे के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार को देर रात दो बजकर 20 मिनट के आसपास चाचोएंगसाओ प्रांत के मुआंग जिले में घटी। हादसे में चार लोग घायल हो गये हैं।

ट्रक चालक विचाई यूलेक (54) ने अधिकारियों को बताया कि उसने ट्रेन को आते देखा और चेतावनी वाले हार्न की आवाज सुनने के बाद उसने ट्रक की गति धीमी कर दी लेकिन वाहन में सवार यात्रियों ने उससे आगे बढ़ने को कहा। रेलवे एजेंसी ने बताया कि जब उसे एहसास हुआ कि ट्रक, ट्रेन से टकरा जाएगा, तब उसने ट्रक को रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

रेलवे ने बताया कि हादसे में मारे गये लोगों में 18 वर्षीय एक युवक, 20 वर्षीय दो युवक तथा 55 वर्ष से अधिक उम्र के पांच लोग शामिल हैं। हादसे में घायल हुए चारों युवकों की उम्र 20 साल के आसपास है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav